मुंबई, 13 अगस्त (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के नेताओं ने सोमवार को दिग्गज कम्युनिस्ट नेता और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी के निधन पर शोक जताया है।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि देश ने “एक दिग्गज और प्रभावशाली कम्युनिस्ट नेता खो दिया है।”
उन्होंने कहा, “एक सर्व सम्मानित व्यक्ति, जिनके संसदीय राजनीति का लंबा जीवन नेताओं व कार्यकर्ताओं को समान रूप से प्रेरित और उनका मार्गदर्शन करता है। लोकसभा अध्यक्ष के तौर पर उनकी भूमिका हमेशा संविधान और लोकतांत्रिक मानदंडों को बनाए रखने के तरीके के लिए याद की जाएगी।”
महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने कहा कि वह ‘बेहद दुखी हैं।’
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार ने चटर्जी को ‘एक ओजस्वी व्यक्ति बताया, जिन्होंने लोकसभा अध्यक्ष के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान आचरण के उच्च मानकों को स्थापित किया।’
महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी ने कहा, “लाल सलाम कॉमरेड सोमनाथ चटर्जी।”
dharmpath.com dharmpath