टेनिस : सिनसिनाटी ओपन में नहीं खेलेंगे नडाल

सिनसिनाटी (अमेरिका), 13 अगस्त (आईएएनएस)। रोजर्स कप खिताब जीतने वाले वर्ल्ड नम्बर-1 टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने सिनसिनाटी ओपन से नाम वापस ले लिया है।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटेन के स्टार खिलाड़ी केल एडमंड ने इस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में प्रवेश हासिल किया है।

एडमंड ने पुरुष एकल वर्ग के पहले दौर में वाइल्ड कार्ड से प्रवेश करने वाले अमेरिका के मेकेंजी मेकडोनाल्ड को सीधे सेटों में 6-3, 6-2 से मात देकर अगले दौर में कदम रखा।

ब्रिटेन के 23 वर्षीय एडमंड का सामना अब अगले दौर में अमेरिका के फ्रांसेस टियाफोए और कनाडा के डेनिस शापोनालोव के बीच मुकाबले के विजेता खिलाड़ी से भिड़ना होगा।

सिनसिनाटी ओपन से नाम वापस लेने पर नडाल ने कहा, “अपने शरीर का ध्यान रखने और स्वस्थ रहने के लिए मैंने इस टूर्नामेंट से अपना नाम वापस लिया है। इसके अलावा और कोई कारण नहीं है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493