जेएनयू छात्र उमर खालिद पर फायरिंग (लीड-1)

नई दिल्ली, 13 अगस्त (आईएएनएस)। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के छात्र उमर खालिद पर सोमवार को कांस्टीट्यूशन क्लब के बाहर एक अज्ञात व्यक्ति ने गोली चलाई, लेकिन खालिद को चोट नहीं आई।

यह हमला अपरान्ह करीब 2.30 बजे हुआ, जब खालिद एक चाय की दुकान पर थे।

पुलिस उपायुक्त मधुर वर्मा ने खालिद के हवाले से कहा कि उन्होंने (खालिद ने) कहा कि किसी ने उन पर हमला किया गया और धक्का दिया।

वर्मा ने कहा, “इसके बाद हमलावर ने खालिद पर फायर करने की कोशिश की। लेकिन, व्यक्ति तत्काल पर फायर नहीं कर सका।”

उन्होंने कहा कि खालिद ने बताया कि लोगों ने हमलावर का पीछा किया जिस पर उसने हवा में फायरिंग की।

एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा कि घटनास्थल से एक पिस्तौल बरामद की गई है।

खालिद कांस्टीट्यूशन क्लब में ‘युनाइटेड अगेंस्ट हेट’ कार्यक्रम में भाग लेने गए थे। पुलिस ने कहा कि हमलावरों की पहचान करने के लिए सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।

जेएनयू परिसर में 9 फरवरी 2006 को एक कविता पाठ के दौरान राष्ट्र विरोधी नारेबाजी के मामले में खालिद व दो अन्य छात्रों कन्हैया कुमार व अनिर्बान भट्टाचार्य को दोषी पाए जाने के बाद जेएनयू ने बीते महीने खालिद को दंड स्वरूप निष्कासित किया था व जुर्माना लगाया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493