कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने सोमनाथ के निधन पर शोक जताया

बेंगलुरू, 13 अगस्त (आईएएनएस)। कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच.डी.कुमारस्वामी ने सोमवार को लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी के निधन पर शोक जताया। उन्होंने दिग्गज सांसद को भारतीय राजनीति की बेजोड़ शख्सियत बताया।

कुमारस्वामी ने ट्वीट किया, “सोमनाथदा को उनके संसद में दिए गए भावपूर्ण भाषणों के लिए जाना जाता है, जिसने भारतीयों की एक पीढ़ी को प्रेरित किया। हमने एक कर्तव्यनिष्ठ नेता खो दिया, जो सामाजिक न्याय व सौहार्द के लिए लड़ा। उनकी आत्मा को शांति मिले।”

उप मुख्यमंत्री जी.परमेश्वर ने कहा कि सज्जन राजनेता की निधन की खबर से दुखी हूं, जिन्होंने हमेशा गरिमा के साथ सदन की भावना को बरकरार रखा।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व सांसद मारग्रेट अल्वा ने कहा कि चटर्जी एक बहुत ही सम्मानित शख्सियत थे, जो सदन में सभी पार्टियों को एक साथ लाने में सक्षम थे।

सोमनाथ चटर्जी का कोलकाता में सोमवार को निधन हो गया। वह 89 साल के थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493