कल्कि केकला ने रिकॉर्ड किया ‘कल्कि प्रेजेंट्स : माय इंडियन लाइफ’

नई दिल्ली, 13 अगस्त (आईएएनएस)। बीबीसी वल्र्ड सेवा ने हाल ही में लांच की गई अपनी पॉडकास्ट सीरीज ‘कल्कि प्रेजेंट्स : माय इंडियन लाइफ’ का लाइव संस्करण रिकॉर्ड किया। बॉलीवुड अभिनेत्री और अब पॉडकास्ट प्रजेंटर कल्कि केकला ने दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज में छात्रों से अपने नए पॉडकास्ट के बारे में बातचीत की।

यहां जारी एक बयान में कहा गया है कि कार्यक्रम के चुनिंदा हिस्से सीरीज में ही एक विशेष एपिसोड के तौर पर रिलीज किए जाएंगे। बीबीसी वल्र्ड सर्विस पॉडकास्ट चार अगस्त को लांच हुआ था। यह नौजवान वयस्क भारतीयों के लिए बीबीसी का पहला अंग्रेजी भाषा का पॉडकास्ट है।

बयान के अनुसार, ‘कल्कि प्रेजेंट्स : माय इंडियन लाइफ’ 21वीं सदी में नौजवान भारतीयों से जुड़ी बातों के बारे में है। पॉडकास्ट में 10 से ज्यादा एपिसोड होंगे, जिनमें देश भर की असल और असाधारण कहानियों की बात होगी।

बयान में कहा गया है कि एक एपिसोड ऐसी महिला के बारे में है, जो कल्कि से भारत के ‘मंगल अभियान’ में अपनी भूमिका पर बात कर रही है, जबकि एक अन्य एपिसोड एक ऐसे पुरुष के बारे में है, जो ठीक से बोल नहीं सकता, लेकिन एक सफल संगीतकार बनने में जुटा हुआ है।

इस सीरीज में पारिवारिक द्वंद्वों, यौन शोषण, उत्पीड़न, जातिगत भेदभाव, पीड़ित को शर्मिदा किया जाना, शरीर से जुड़ी असुरक्षाएं और सेक्स शिक्षा से जुड़ी कहानियां भी होंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493