सिनसिनाटी (अमेरिका), 14 अगस्त (आईएएनएस)। ब्रिटेन की स्टार टेनिस खिलाड़ी योहाना कोंटा को सिनसिनाटी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पहले ही दौर में निराशा हात लगी।
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, वर्ल्ड नम्बर-39 कोंटा को महिला एकल वर्ग के पहले दौर में बेलारूस की आर्यना सबालेंका से हार मिली।
वर्ल्ड नम्बर-34 सबालेंका ने कोंटा को 4-6, 6-3, 6-4 से मात देकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया है।
इसके अलावा, रोजर्स कप में अनुपस्थित रहने के बाद इस टूर्नामेंट से टेनिस कोर्ट में प्रवेश करने वाली अमेरिका की दिग्गज टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने अगले दौर में जगह बना ली है।
सेरेना ने अच्छी शुरुआत करते हुए महिला एकल वर्ग के पहले दौर में डारिया गावरिलोवा को सीधे सेटों में 6-1, 6-2 से मात दी।
dharmpath.com dharmpath