केंद्र सरकार ने 23 अगस्त को ईद की छुट्टी घोषित की

नई दिल्ली, 14 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने मंगलवार को ईद-उल-जुहा के लिए छुट्टी में बदलाव की घोषणा करते हुए कहा कि राष्ट्रीय राजधानी स्थित सरकारी कार्यालय 22 अगस्त की जगह 23 अगस्त को बंद रहेंगे।

कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग ने जारी बयान में कहा, “दिल्ली/नई दिल्ली स्थित सभी केंद्रीय सरकारी प्रशासनिक कार्यालय ईद-उल-जुहा (बकरीद) के अवकाश के कारण 22 अगस्त के स्थान पर 23 अगस्त को बंद रहेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493