ेसीमा पर बीएसएफ, पाकिस्तान रेंजर्स के बीच मिठाइयों का आदान-प्रदान

चंडीगढ़, 14 अगस्त (आईएएनएस)। पाकिस्तान के 72वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मंगलवार को पंजाब में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) व पाकिस्तानी रेंजर्स ने मिठाइयों का आदान-प्रदान किया।

एक समारोह में मिठाइयों का आदान-प्रदान किया गया और दोनों पक्षों ने अटारी जांच चौकी पर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी।

सीमा पर तनाव की वजह से हाल में भारतीय व पाकिस्तानी सीमा रक्षकों ने मिठाइयों का आदान-प्रदान करना बंद कर दिया था।

मिठाइयों का आदान-प्रदान स्वतंत्रता दिवस, ईद व दिवाली जैसे त्योहारों पर होता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493