मप्र : सड़क हादसे में थानेदार की मौत

छिंदवाड़ा, 14 अगस्त(आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में सड़क हादसे में हरई थाने के प्रभारी चंद्रशेखर भगत की मौत हो गई।

भगत की कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई थी।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार रात को भगत कार से लौट रहे थे कि तभी उनकी कार हरई से 20 किलोमीटर दूर जमुनिया गांव के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई।

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक अतुल सिंह और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और भगत को अमरवाड़ा के अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493