हम हर तूफान को पार कर जाएंगे : सुजैन खान

नई दिल्ली, 14 अगस्त (आईएएनएस)। सुजैन खान ने सोनाली बेंद्रे की नई तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि वे एक-दूसरे का हाथ थामें हर तूफान को पार कर जाएंगी।

तस्वीरों में सुजैन खान और गायित्री ओबरॉय के बीच मजबूत संबंध साफ देखा जा सकता है।

सुजैन ने तीन तस्वीरें साझा की, जिसमें वह सोनाली गायत्री के साथ बहुत फ्रैंडली लग रही हैं।

इसके साथ उन्होंने एक भावुक पोस्ट साझा की। वहीं सुजैन ने लिखा, “मैं निश्चित रूप से जानती हूं कि जिंदगी कितने भी तूफान लेकर आए, हम एक-दूसरे का हाथ थामे किनारे तक पहुंच जाएंगे।”

उन्होंने कहा, “प्रश्नों से भरी इस दुनिया में इनके पास मेरे सभी सवालों का जवाब होगा। निश्चित रूप से कह सकती हूं कि भविष्य बहुत सुंदर होगा, क्योंकि मैं इसे आपके साथ साझा करने वाली हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493