पटना : सरकारी अधिकारी की गोली मारकर हत्या

पटना, 14 अगस्त (आईएएनएस)। अज्ञात हमलावरों ने मंगलवार को एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी के आवास में घुसकर उसे गोली मार दी और अधिकारी की मौत हो गई।

पुलिस ने कहा कि योजना विभाग में अवर सचिव राजीव कुमार को घायलावस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

अधिकारी की पत्नी ने पुलिस से कहा कि पांच हथियारबंद युवक जबर्दस्ती उनके घर में घुस आए और विरोध करने पर उन्होंने राजीव कुमार को गोली मार दी।

अधिकारी का आवास राजधानी पटना के उच्च सुरक्षा जोन में स्थित है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493