पाकिस्तान में आजादी के जश्न के दौरान 3 की मौत

इस्लामाबाद, 15 अगस्त (आईएएनएस)। पाकिस्तान में मंगलवार को आजादी का जश्न मनाने के दौरान हवाई फायरिंग और आतिशबाजी प्रदर्शनी की विभिन्न घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 45 से ज्यादा घायल हो गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, कराची के नाजीमाबाद इलाके में एक पटाखों की चपेट में आकर के बाद 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई और हवाई फायरिंग में एक अन्य शख्स की मौत हो गई।

रावलपिंडी में भी हवाई फायरिंग में एक शख्स मारा गया।

पाकिस्तान में हवाई फायरिंग और आतिशबाजी प्रदर्शनी के साथ आजादी का जश्न मनाना सामान्य बात है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493