गूगल ने ‘ट्रक आर्ट’ डूडल के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस

नई दिल्ली, 15 अगस्त (आईएएनएस)। गूगल ने बुधवार को एक रंगीन ट्रक आर्ट डूडल के साथ भारत का स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया, जिसमें देश के कुछ सबसे प्रसिद्ध पौधों और जानवरों को दिखाया गया है।

डूडल पेज पर लिखा गया, “40 लाख वर्गकिलोमीटर वाले देश में जहां ट्रक चालक कई महीनों तक घर-परिवार से दूर रहते हैं, वहां वे अपना ध्यान बंटाने के लिए लोककला से घिरे रहते हैं।”

इस डूडल के मध्य में राष्ट्रीय पक्षी मोर है, और उसके दोनों तरफ बंगाल टाइगर और हाथी है।

इस डूडल में इसके अलावा राष्ट्रीय फूल कमल और राष्ट्रीय फल आम दिखाया गया है, जिसके पाश्र्व में सूर्योदय हो रहा है। इसके निचले हिस्से में तिरंगा दिया गया है।

पेज पर लिखा है, “भारत के आकाश में हजारों पतंगे उड़ रही हैं, क्योंकि देश 72वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 1947 को भारत आजाद हुआ था और महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू जैसे महान नेताओं का सपना पूरा हुआ था।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493