मुंबई, 15 अगस्त (आईएएनएस)। भोजपुरी अभिनेत्री नीलिमा सिंह अब टीवी शो ‘निमकी मुखिया’ में अनारो देवी का किरदार निभाती नजर आएंगी। इससे पहले अनारो देवी की भूमिका अभिनेत्री गरिमा सिंह निभा रही थीं।
नीलिमा ने आईएएनएस से कहा, “गरिमा सिंह एक अच्छी कलाकार है। मैं अनारो देवी की भूमिका निभा रही हूं, जिसे पहले गरिमा निभा रही थीं। मैं उनके स्तर पर पूरी तरह से पहुंचने व दर्शकों का दिल जीतने की पूरी कोशिश करूंगी।”
इस भूमिका की तैयारी के लिए उन्होंने अनारो की भूमिका वाले गरिमा के एपिसोड को देखा है।
उन्होंने कहा, “मैंने भाव व देह भाषा को अपनाने की कोशिश की है। इसके अलावा मैं अपना बेहतरीन करने की कोशिश करूंगी। मेरे लिए उच्चारण कोई दिक्कत नहीं है क्योंकि मैं खुद बिहार से हूं।”
dharmpath.com dharmpath