आभा परमार ‘सुई धागा’ में दिखेंगी

मुंबई, 15 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री आभा परमार अभिनेता वरुण धवन और अनुष्का शर्मा के साथ यश राज फिल्मस की आगामी फिल्म ‘सुई धागा-मेड इन इंडिया में दिखेंगी’।

मुंबई, 15 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री आभा परमार अभिनेता वरुण धवन और अनुष्का शर्मा के साथ यश राज फिल्मस की आगामी फिल्म ‘सुई धागा-मेड इन इंडिया में दिखेंगी’।

आभा फिलहाल शो ‘ये उन दिनों की बात है’ में ताईजी की भूमिका निभा रही हैं।

आभा ने एक बयान में कहा, “‘ये उन दिनों की बात है’ की प्रोडक्शन टीम काफी मददगार है। यह मेरे किसी सपने के सच होने जैसा है। जब मुझे ‘सुई धागा.’ का ऑफर मिला, तो मैं शो के विवाह के सीक्वेंस की शूटिंग कर रही थी, जिसका कार्यक्रम बहुत व्यस्त था।”

उन्होंने आगे कहा, “मुझे इस फिल्म को करते हुए थोड़ी चिन्ता हो रही थी, क्योंकि मैं अपने शो के लिए प्रतिबद्धता पहले ही दे चुकी थी और मैंने इस फिल्म में काम करने से लगभग इनकार कर दिया था। लेकिन मेरे प्रोडक्शन हाउस ने मेरी मदद की और इस फिल्म की शूटिंग के दिनों के हिसाब से एडजस्ट किया और मुझे यह फिल्म करने के लिए प्रोत्साहित किया। वरुण और आलिया के साथ काम करना एक यादगार अनुभव था।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493