पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के स्वास्थ्य कामना के लिए यज्ञ

नई दिल्ली, 16 अगस्त (आईएएनएस)। पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी के स्वस्थ दीर्घायु जीवन के लिए आर्य समाज संत नगर ने गुरुवार को यज्ञ का आयोजन किया।

इस अवसर पर विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा कि हम भारत के जन नायक अटल अटल विहारी वाजपेयी के शीघ्र स्वस्थ होने और उनके दीर्घायु होने की कामना करते हैं।

दक्षिणी दिल्ली स्थित संत नगर के आर्य समाज मंदिर में गुरुवार सुबह 7.30 बजे आयोजित यज्ञ में वैदिक विदुषी विमलेश आर्या के ब्रह्मत्व में पवित्र वेद मंत्रों के माध्यम से आहुतियां दी गईं और जीवेम शरद. शतम.. की उच्च ध्वनि के साथ उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493