राहुल गांधी अगले हफ्ते जर्मनी, लंदन जाएंगे

नई दिल्ली, 16 अगस्त (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अगले हफ्ते व्यापारियों, राजनीतिज्ञों, शिक्षाविदों, प्रवासी भारतीयों (एनआरआई) से मुलाकात करने जर्मनी और लंदन जाएंगे। इसकी घोषणा गुरुवार को की गई।

अमेरिका स्थित इंजीनियर व अन्वेषक सैम पित्रोदा ने एक ट्वीट कर कहा, “यूरोपीय यूनियन (ईयू) और ब्रिटेन के एनआरआई, व्यापारियों, शिक्षाविदों, बुद्धिजीवियों की भारी मांग के बाद, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 22 व 23 अगस्त को जर्मनी और 24 व 25 अगस्त को लंदन जाएंगे।”

उन्होंने कहा, “राहुल गांधी विशाल सार्वजनिक सभाओं को संबोधित करेंगे, राजनीतिक व व्यापारिक नेताओं से मुलाकात करेंगे। इसके साथ ही वह बुद्धिजीवियों, शिक्षाविदों, छात्रों और मीडिया से संवाद करेंगे।”

उन्होंने कहा, “कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारत के हितों व आकांक्षाओं को समझने, जानने व प्रचार करने के लिए इसी तरह की यात्रा एक वर्ष पहले की थी, जिसमें उन्होंने वैश्विक समुदाय, एनआरआई और इंडियन ओवरसीज कांग्रेस से मुलाकात की थी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493