राहुल, डोभाल, सैन्यबलों के प्रमुखों ने वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी

नई दिल्ली, 17 अगस्त (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और तीनों सशस्त्र बलों के प्रमुखों ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

उनके पार्थिव शरीर को दर्शन के लिए उनके निवास स्थान में रखा गया है।

तीनों सशस्त्र बलों के अधिकारियों ने वाजपेयी के दिल्ली के कृष्णा मेनन मार्ग स्थित निवास पर गुरुवार को उनके पार्थिव शरीर को तिंरगे में लपेट दिया।

भारतीय नौसेना के प्रमुख सुनील लांबा, भारतीय सेना प्रमुख बिपिन रावत, भारतीय वायु सेना प्रमुख बी.एस. धनोआ उन लोगों में से थे, जिन्होंने 93 वर्षीय दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत, प्रसिद्ध गीतकार व लेखक जावेद अख्तर और उनकी पत्नी शबाना आजमी ने भी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने भी पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की।

उनकी शव यात्रा दोपहर एक बजे निकाली जाएगी और अंतिम संस्कार शाम चार बजे स्मृति स्थल पर किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493