जम्मू, 17 अगस्त (आईएएनएस)। अमरनाथ यात्रा शुक्रवार को जम्मू से कश्मीर घाटी तक के लिए रद्द कर दी गई।
हालांकि बालटाल और पहलगाम से यात्रा जारी रहेगी।
पुलिस ने कहा,”भगवती नगर यात्री निवास से किसी तीर्थयात्री को घाटी की ओर जाने की अनुमति नहीं है।”
28 जून को शुरू हुई इस यात्रा के बाद अब तक 2.80 से अधिक तीर्थयात्री बफार्नी बाबा के दर्शन कर चुके हैं।
बालटाल में भूस्खलन में चार तीर्थयात्रियों की मौत को छोड़कर अब तक यह तीर्थयात्रा सुचारू ढंग से जारी है।
यह तीर्थयात्रा 26 अगस्त को समाप्त होगी।
dharmpath.com dharmpath