अमरिका में सिख स्टोर मालिक की चाकू गोदकर हत्या

न्यूयॉर्क, 17 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिकी प्रांत न्यूजर्सी में एक सिख स्टोर मालिक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई है।

डब्ल्यूएबीसी टीवी के मुताबिक, उनके रिश्तेदार करनैल सिंह ने तरलोक सिंह को गुरुवार सुबह ईस्ट ऑरेंज उपनगर में स्थित उनके स्टोर के अंदर खून लथपथ मृत अवस्था में देखा।

करनैल सिंह ने स्टेशन को बताया कि हमलावर ने तरलोक सिंह के सीने में चाकू गोदा था।

टीवी ने कहा कि तरलोक सिंह के रिश्तेदारों के अनुसार, उनकी पत्नी और बच्चे भारत में हैं।

काउंटी अभियोजक के कार्यालय ने कहा है कि यह हत्या का मामला है।

डब्ल्यूएनबीसी टीवी ने बताया कि पुलिस द्वारा गुरुवार शाम तक कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है।

पास के एक पेट्रोल स्टेशन पर काम करने वाले एक कर्मचारी ने बताया कि उसे तरलोक मृत अवस्था में मिले थे।

उन्होंने कहा कि वह स्टोर गए थे और उन्होंने आवाज दी थी लेकिन जब तरलोक ने जवाब नहीं दिया, तो उन्होंने बाथरूम में जाकर देखा, जहां वह खून से लथपथ पड़े थे।

टीवी से बात करने वाले ग्राहकों ने कहा तरलोक बेहद उदार शख्स थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493