पुणे सिटी ने मार्टिन डियाज के साथ किया करार

पुणे, 17 अगस्त (आईएएनएस)। उरुग्वे के डिफेंडर मार्टिन डियाज इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के आगमी सीजन के लिए एफसी पुणे सिटी से जुड़ गए हैं।

मार्टिन ने अपने सीनियर करियर की शुरुआत 2008 में स्पोर्टिग के साथ की थी। वह दीनामो बुकुरेस्टी, सीडी बदाजोज, मोंटेवीडियो वांडर्स जैस क्लब से खेल चुके हैं।

पुणे सिटी के मुख्य कोच मिगुएल एंजेल पुर्तगाल ने कहा, “मैंने मार्टिन को पिछले सीजन देखा था और मैं उनके काम करने के तरीके से बहुत प्रभावित हुआ। उनमें ऊर्जा की कभी कमी नहीं होती और टीम को उनके अनुभव से लाभ होता है। मैं क्लब में उनका स्वागत करता हूं और मुझे उम्मीद है कि टीम और प्रशंसकों पर उनका सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।”

मार्टिन ने पिछले सीजन में नार्थ ईस्ट युनाइटेड एफसी के लिए कुल 16 मैच खेले थे।

मार्टिन ने कहा, “पिछले सीजन एफसी पुणे सिटी की सफलताओं को देखकर मुझे लगा कि क्लब सही दिशा में आगे बढ़ रहा है। उनसे मिलने के बाद मुझे उनके पेशेवर दुष्टिकोण के बारे में पता चला। मैं क्लब से जुड़कर नई चुनौतियों का सामना करने के लिए उत्साहित हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493