कैरेटलेन ने दिल्ली में खोला 12वां स्टोर

नई दिल्ली, 17 अगस्त (आईएएनएस)। देश की प्रमुख ओमनी-चैनल ज्वैलर कैरेटलेन ने दिल्ली में अपना 12वां स्टोर खोला है, जो विकास मार्ग पर स्थित है। इसके साथ ही कंपनी ने नवीनतम कलेक्शन नूर-ए-कश्मीर लांच किया है जो सभी स्टोर्स पर उपलब्ध हैं।

कैरेटलेन के संस्थापक तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी मिथुन सचेती ने कहा, “दिल्ली हमारे प्रमुख बाजारों में से एक है और हमारे सरल लेकिन आधुनिक डिजायनों को यहां के उपभोक्ता काफी पसंद करते हैं। इसने हमें अपना 12वां स्टोर खोलने के लिए उत्साहित किया, जोकि पूर्वी दिल्ली के सबसे प्रमुख क्षेत्र विकास मार्ग पर स्थित है। इसके साथ ही हमने अपना नवीनतम कलेक्शन नूर-ए-कश्मीर लांच किया, जो हमारे सभी स्टोर्स पर उपलब्ध है।”

उल्लेखनीय है कि कैरेटलेन की स्थापना 2008 में हुई थी और देशभर में इसके 42 ब्रांड स्टोर हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493