कश्मीर में ग्रेनेड हमले में नागरिक की मौत (लीड-1)

श्रीनगर, 17 अगस्त (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में शुक्रवार को हुए एक ग्रेनेड हमले में घायल एक नागरिक की मौत हो गई।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “अवंतीपोरा शहर में ग्रेनेड विस्फोट में घायल हुए अब्दुल अहद की हालत गंभीर होने से आज (शुक्रवार) मौत हो गई।”

उन्होंने कहा कि जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में शुक्रवार को एक ग्रेनेड हमले में तीन नागरिक घायल हो गए।

पुलिस ने कहा कि आतंकवादियों ने अवंतीपोरा शहर में पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय पर एक ग्रेनेड फेंका। यह कार्यालय के बाहर ही फट गया, जिससे तीन लोग घायल हो गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493