खुराना ज्वैलरी हाउस को रिटेल ज्वैलर इंडिया पुरस्कार

नई दिल्ली, 17 अगस्त (आईएएनएस)। अमृतसर के खुराना ज्वैलरी हाउस को हाल ही में दो पुरस्कार मिले हैं। प्रतिष्ठित ‘रिटेल ज्वैलर इंडिया अवार्डस 2018’ में कंपनी को ‘डायमंड ब्रेसलेट ऑफ द इयर’ और ‘प्रेसियस कलर्ड जेमस्टोन ज्वैलरी ऑफ द इयर’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

कंपनी की तरफ से शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा गया है कि कंपनी को ‘रिटेल ज्वैलर इंडिया अवार्डस 2018’ में छह श्रेणियों में नामांकन किया गया था, जिसमें ‘डायमंड ब्रेसलेट ऑफ द इयर’, ‘प्रेसियस जेमस्टोन ज्वैलरी ऑफ द इयर’, ‘मेन्स एक्सेसरी ऑफ द इयर’, ‘डायमंड इयरिंग ऑफ द इयर’, ‘डायमंड रिंग ऑफ द इयर’ और ‘सोशल मीडिया कैंपेन ऑफ द इयर’ शामिल हैं।

बयान के अनुसार, ‘रिटेल ज्वैलर इंडिया अवार्डस 2018’ भारतीय आभूषण उद्योग में पिछले 14 सालों से प्रदान किया जाता है, जिसे भारतीय आभूषण उद्योग के लिए ऑक्सर पुरस्कारों के समान माना जाता है। इसके तहत 20 श्रेणियों में पुरस्कार दिए जाते हैं और प्रत्येक के लिए पांच नामांकन किए जाते हैं। इन पुरस्कारों का आयोजन 10 अगस्त को मुंबई में किया गया।

कंपनी की निदेशक, प्रेरणा खुराना ने कहा, “ये पुरस्कार हमारी प्रतिष्ठा में चार चांद लगानेवाले हैं। रिटेल आभूषण उद्योग में ऑस्कर जितना महत्व रखनेवाले पुरस्कारों में दो पुरस्कार प्राप्त करना और छह नामांकन पाना हमारी टीम का उत्साहवर्धन करेगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493