‘टाइम नहीं है’ में नजर आएंगे गोविंद नामदेव

मुंबई, 18 अगस्त (आईएएनएस)। ‘बैंडिट क्वीन’, ‘विरासत’ और ‘सत्या’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता गोविंद नामदेव अब मनोज शर्मा द्वारा निर्देशित फैमिली ड्रामा फिल्म ‘टाइम नहीं है’ में नजर आएंगे।

गोविंद ने कहा, “यह एक अच्छी फिल्म है जो आज के समाज पर आधारित है। इससे पता चलता है कि हम अपने परिवार के मूल्यों को कैसे भूल रहे हैं और अपने माता-पिता को ठेस पहुंचा रहे हैं। फिल्म के माध्यम से हम यह दिखा रहे हैं कि दो पीढ़ियों के बीच कैसे संतुलन कायम करना है।”

उन्होंने कहा, “मैं फिल्म में एक परिवार के ताउजी (चाचा) की भूमिका निभा रहा हूं। उन्हें समाज में बहुत सम्मानित किया जाता है, लेकिन वह बहुत सख्त है। वह लोगों के सामने कभी भी अपनी भावनाओं को जाहिर नहीं करता है।”

फिल्म में कृष्णा अभिषेक, राजनीश दुग्गल और युविका चौधरी भी भूमिका में नजर आ रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493