नई दिल्ली, 18 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह आंशिक बदली छाई रही। यहां का तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “आसमान में आंशिक बदली छाई रहेगी, हल्की से सामान्य बारिश की संभावना है। “
अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 79 प्रतिशत रहा।
वहीं एक दिन पहले शुक्रवार का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 36.1 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.9 डिग्री सेल्सियस रहा।
dharmpath.com dharmpath