गिरोना (स्पेन), 18 अगस्त (आईएएनएस)। गिरोना एफसी ने स्पेनिश लीग के नए सीजन के अपने पहले मैच में शुक्रवार को रियल वालाडोलिड के खिलाफ गोल रहित ड्रॉ खेला।
‘ईएसपीएन’ के अनुसार, अपने घर में खेलते हुए गिरोना ने मैच में अधिक बाल पोजेशन रखा लेकिन वह विपक्षी टीम के डिफेंस को भेदकर गोल करने में कामयाब नहीं हो पाए।
गिरोना ने मैच की शुरुआत से ही वालाडोलिड पर दबाव बनाए रखा और मेहमान टीम को गोल करने का एक भी साफ मौका नहीं दिया। दूसरी ओर, वालाडोलिड के गोलकीपर जोर्डी मेसिप ने शानदार बचाव करते हुए पहले हाफ में मेजबान टीम को बढ़त नहीं बनाने दी।
दूसरे हाफ में भी गिरोना ने बेहतरीन खेल दिखाया और विपक्षी टीम पर लगातर हमले किए लेकिन वह गेंद को गोल में नहीं डाल पाएं।
लीग में गिरोना का अगला मुकाबला 27 अगस्त को दिग्गज क्लब रियल मेड्रिड से होगा जबकि वालाडोलिड एफसी बार्सिलोना से भिड़ेगी।
dharmpath.com dharmpath