‘पैट फेड’ के लिए उत्साहित हैं डिनो मोरियो

मुंबई, 18 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता डीनो मोरिया इस वर्ष बेंगलुरू में शुरू होने वाले पालतू जानवरों के उत्सव ‘पैट फेड’ को लेकर उत्साहित हैं।

उनका कहना है कि सभी के लिए ये मजेदार अनुभव होगा।

दिल्ली और मुंबई के बाद यह उत्सव अब बेंगलुरू पहुंच रहा है। बेंगलुरू में यह 1-2 दिसंबर को आयोजित होगा। इसके बाद यह वापस 15-16 दिसंबर को दिल्ली तथा 19-20 जनवरी को मुंबई में होगा।

उत्सव से जुड़े डीनो ने एक बयान में कहा, ” ‘पैट फेड’ बेंगलुरू में पदार्पण करने ही वाला है। मेरा गृह नगर होने के कारण बेंगलुरू हमेशा से ही मेरे दिल के करीब रहा है। मैं ‘पैट फेड’ के 2018 संस्करण के लिए बहुत उत्साहित हूं।”

उन्होंने कहा, “इस शहर ने किसी रचनात्मक पहल या किसी मजेदार विचार का हमेशा से स्वागत किया है। इतनी व्यस्तता के बीच हमें अपने पालतू जानवरों के साथ बिताने के लिए मुश्किल से वक्त मिल पाता है। मैं लोगों को उनके पालतू जानवरों को इन दो दिनों का समय देने के लिए प्रेरित करने के लिए इसका समर्थन कर रहा हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493