प्रियंका-निक की सगाई पार्टी में अंबाली, भंसाली संग कई हस्तियां शरीक हुईं

मुंबई, 19 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी गायक निक जोनस के शनिवार को हुए ‘रोके’ के बाद जोड़े ने एक पार्टी का आयोजन किया, जिसमें अंबानी के साथ बॉलीवुड की कई हस्तियों ने शिरकत की।

इस पार्टी में निक के माता-पिता भी मौजूद थे। यह पार्टी प्रियंका के घर पर हुई।

प्रियंका की चचेरी बहन परिणीति चोपड़ा और प्रियंका की नई फिल्म ‘द स्काइ इज पिंक’ के निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर भी पार्टी भी शरीक हुए।

निर्देशक विशाल भारद्वाज, संजय लीला भंसाली और सिद्धार्थ आनंद, आलिय भट्ट, अनुषा दांडेकर, मुकेश अंबानी, नीता अंबानी और ईशआ अंबानी भी पार्टी में पहुंचे।

सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा पति आयुष शर्मा और लेखक मुश्ताक शेख भी पार्टी में पहुंचे।

लोकप्रिय डीजे खुशी ने पार्टी में म्यूजिक प्ले किया। सोशल मीडिया पर वायरल कुछ वीडियो में प्रियंका को निक के साथ डांस करते देखा जा रहा है।

प्रियंका के परिजनों और दोस्तों ने जोड़े को परफेक्ट कपल बताया।

परिणीति ने प्रियंका के साथ तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा, “मुझे नहीं लगता कि उनके (प्रियंका) के लिए इससे परफेक्ट कुछ हो सकता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493