सीमा पर गोलीबारी मामले में पाकिस्तान में भारतीय राजदूत तलब

इस्लामाबाद, 19 अगस्त (आईएएनएस)। पाकिस्तान ने अपने अधिकार क्षेत्र वाले कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर भारतीय सेना द्वारा संघर्षविराम का उल्लंघन करने का आरोप लगाया और इसकी निंदा करने के साथ ही शनिवार को भारतीय उप उच्चायुक्त जे.पी. सिंह को तलब किया।

नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी के चलते नागरिक की मौत हो गई थी।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि नियंत्रण रेखा से सटे दाना सेक्टर में 18 अगस्त को भारतीय गोलीबारी में एक 65 वर्षीय शख्स की मौत हो गई, जबकि एक लड़का घायल हो गया।

विदेश मंत्रालय के दक्षिण एशियाई डेस्क के महानिदेशक मोहम्मद फैसल ने भारतीय राजनयिक को तलब किया। फैसल विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता भी हैं।

फैसल ने कहा, “नियंत्रण रेखा और वर्किं ग सीमा पर भारतीय सेना भारी हथियारों के साथ लगातार घनी आबादी वाले इलाकों को निशाना बना रही है।”

सीमा पर व नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी के बारे में अपडेट देते हुए विदेश मंत्रालय ने 2018 में कहा कि भारतीय सेनाओं ने नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 1,900 से अधिक बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया है, जिसके परिणामस्वरूप 31 निर्दोष नागरिकों की मौत हुई है जबकि 122 अन्य घायल हुए हैं।

उन्होंने अपने बयान में कहा, “भारत द्वारा युद्धविराम के उल्लंघनों में यह अभूतपूर्व वृद्धि वर्ष 2017 से जारी है जब भारतीय सेना ने 1970 के युद्धविराम का उल्लंघन किया।”

प्रवक्ता ने कहा कि नागरिक आबादी वाले क्षेत्रों को जानबूझकर निशाना बनाया जाना निंदनीय और मानव गरिमा, अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार और मानवीय कानूनों के खिलाफ है।

पाकिस्तान और भारत ने 2003 में संघर्षविराम घोषित किया था। हालांकि, दोनों एक-दूसरे पर इसका उल्लंघन करने का आरोप लगाते रहते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493