राष्ट्रपति ने केरलवासियों के संयम को सराहा

तिरुवनंतपुरम, 19 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बाढ़ के संकट से जूझ रहे केरल के लोगों द्वारा दिखाए गए संयम की सराहना की।

मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा कि राष्ट्रपति कोविंद ने यह टिप्पणी उनके साथ टेलीफोन पर वार्ता के दौरान की। राष्ट्रपति ने टेलीफोन पर राहत कार्यो की जानकारी ली।

केरल में 1924 के बाद आई सबसे भयावह बाढ़ में करीब 370 लोगों के मारे जाने व हजारों लोगों के विस्थापित होने की सूचना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493