गुइंगैम्प, 19 अगस्त (आईएएनएस)। फ्रेंच लीग की मौजूदा चैम्पियन पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) ने कीलियन एम्बाप्पे के दो गोलों की बदौलत शिनिवार को गुइंगैम्प को को 3-1 से हराया।
बीबीसी के अनुसार, गुइंगैम्प के घरेलू मैदान पर खेले गए इस मैच के पहले हाफ में पीएसजी एक गोल पिछड़ गई थी लेकिन दूसरे हाफ में मेहमान टीम ने शानदार वापसी की।
गुइंगैम्प के लिए मैच का एकमात्र गोल नोलन रॉक्स ने 20वें मिनट में किया।
दूसरे हाफ में पीएसजी ने दमदार शुरुआत की और 53वें मिनट में मिली पेनाल्टी को गोल में बदलकर नेमार ने अपनी टीम को बराबरी दिला दी।
मैच के अंतिम 10 मिनटों में फ्रांस के युवा फारवर्ड कीलियन एम्बाप्पे ने बेहतरीन खेले दिखाया और 82वें एवं 90वें मिनट में गोल दागते हुए पीएसजी को 3-1 से जीत दिला दी।
dharmpath.com dharmpath