मप्र के सरकारी महाविद्यालयों में सीटें बढ़ेंगीं

भोपाल, 19 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के तमाम सरकारी महाविद्यालयों में निर्धारित सीटों में उच्च शिक्षा विभाग के आयुक्त ने बढ़ोतरी के निर्देश दिए हैं। महाविद्यालयों में संचालित पाठ्यक्रमों में सीट संख्या में वृद्धि परंपरागत पाठ्यक्रमों के साथ जन भागीदारी से संचालित पाठ्यक्रमों में भी लागू होगी।

उच्च शिक्षा विभाग के आदेश के मुताबिक, शासकीय महाविद्यालय में आवश्यकतानुसार सीट संख्या में 10 फीसदी तक वृद्धि कर सकेंगे, जिन महाविद्यालयों में अधिक संख्या में विद्यार्थियों के प्रवेश आवेदन प्राप्त हुए है, उनमें 25 प्रतिशत तक सीट संख्या में वृद्घि की जा सकेगी। प्राचार्यो को इस बात का ध्यान रखना होगा कि सीट संख्या में वृद्धि के बाद महाविद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था सुचारू रूप से हो सके।

उच्च शिक्षा आयुक्त ने महाविद्यालय से सीट संख्या में वृद्धि करने के लिए जनभागीदारी समिति से भी अनुमति लेने के लिए कहा है। इसके साथ ही शिक्षण के लिए प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक और अतिथि व्याख्याता की पर्याप्त व्यवस्था करने को कहा गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493