जकार्ता, 20 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय एथलीट दुष्यंत ने अच्छा प्रदर्शन कर सोमवार को यहां 18वें एशियाई खेलों में नौकायन प्रतियोगिता में पुरुषों की लाइटवेट एकल स्कल स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
दुष्यंत ने इस स्पर्धा के हीट-1 में 7 मिनट और 43.08 सेकेंड का समय लेते हुए पहला स्थान हासिल किया।
इस परिणाम के तहत उन्हें अंतिम सूची में दूसरे स्थान हासिल हुआ है। इस सूची में दक्षिण कोरिया के पार्क ह्यूनसु सात मिनट और 22.08 सेकेंड का समय लेकर पहले स्थान पर हैं।
dharmpath.com dharmpath