एशियाई खेल (कुश्ती) : 125 किग्रा. फ्रीस्टाइल स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में नहीं पहुंचे सुमित

जकार्ता, 20 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय पहलवान सुमित को यहां जारी 18वें एशियाई खेलों में सोमवार को पुरुषों की 125 किलोग्राम फ्रीस्टाइल स्पर्धा के प्री-क्वार्टर फाइनल में निराशा हाथ लगी।

जकार्ता, 20 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय पहलवान सुमित को यहां जारी 18वें एशियाई खेलों में सोमवार को पुरुषों की 125 किलोग्राम फ्रीस्टाइल स्पर्धा के प्री-क्वार्टर फाइनल में निराशा हाथ लगी।

सुमित को प्री-क्वार्टर फाइनल में ईरान के परवेज हादिबासमंज से 0-10 से हार मिली।

इस हार के कारण भारतीय पहलवान भले ही क्वार्टर फाइनल में न पहुंच पाए हों, लेकिन अगर उनके प्रतिद्वंद्वी परवेज फाइनल में पहुंचते हैं तो सुमित को रीपचेज खेलने का मौका मिलेगा।

ऐसी स्थिति में सुमित के पास भारत के लिए पदक जीतने का दूसरा मौका बना हुआ है लेकिन इसके लिए वह ईरानी पहलवान के प्रदर्शन पर निर्भर हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493