एशियाई खेल (कुश्ती) : विनेश 50 किग्रा फ्रीस्टाइल स्पर्धा के फाइनल में

जकार्ता, 20 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ने सोमवार को 18वें एशियाई खेलों में महिलाओं की 50 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती स्पर्धा के फाइनल में करते हुए अपने लिए कम से कम रजत पदक पक्का कर लिया है।

पैर में दर्द की समस्या के बावजूद विनेश ने अपनी क्षमता को बनाए रखते हुए उज्बेकिस्तान की दाउलेतबाइक वाई. को सेमीफाइनल में टेक्निकल सुपियोरिटी के आधार पर 10-0 से करारी शिकस्त दी।

विनेश ने इंचियोन एशियाई खेलों में कांस्य जीता था। इसके अलावा वह 2018 एशियाई चैम्पियनशिप में रजत तथा 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493