एशियाई खेल (टेनिस) : महिला युगल के अगले दौर में अंकिता-प्रार्थना

जकार्ता, 20 अगस्त (आईएएनएस)। भारत की टेनिस खिलाड़ी अंकिता रैना और उनकी जोड़ीदार प्रार्थना थाम्बोर ने 18वें एशियाई खेलों के दूसरे दिन सोमवार को महिला युगल वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।

अंकिता और प्रार्थना की जोड़ी ने पाकिस्तान की साराह खान और उशना सुहेल की जोड़ी को अंतिम-32 के मैच में आसान मात देते हुए अगले दौर में प्रवेश किया।

भारतीय जोड़ी ने पाकिस्तान की जोड़ी को पूरे मैच में एक भी गेम नहीं जीतने दिया और 6-0, 6-0 से मात दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493