एशियाई खेल (निशानेबाजी) : 10 मीटर एयर पिस्टल के फाइनल में सौरभ

जकार्ता, 21 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय पुरुष निशानेबाज सौरभ चौधरी ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए मंगलवार को यहां जारी 18वें एशियाई खेलों में पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल निशानेबाजी स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

सौरभ ने 586 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया है।

इस स्पर्धा में सौरभ के अलावा भारत के एक अन्य निशानेबाज अभिषेक वर्मा ने भी क्वालीफाई कर लिया है। वह 580 अंकों के साथ छठे स्थान पर रहे।

दक्षिण कोरिया के जिन जोनगोह को 584 अंकों के साथ दूसरा और चीन के वु जियाउ को 582 अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493