जकार्ता, 21 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय महिला वॉलीबाल टीम को यहां जारी 18वें एशियाई खेलों के तीसरे दिन मंगलवार को दूसरी हार का सामना करना पड़ा है। भारत को पूल-बी के मैच में वियतनाम ने 3-0 से मात दी।
इससे पहले भारतीय टीम रविवार को कोरिया ने 3-0 से हरा दिय था।
वियतनाम की टीम ने पहले सेट में भारत को 25-18, दूसरे सेट में 25-22 और तीसरे सेट में 25-13 से मात दी। यह मैच कुल एक घंटे 20 मिनट तक चला।
भारतीय महिलाएं अपने पूल में दो मैचों में दो हार के साथ सबसे निचले पायदान छठे स्थान पर है।
dharmpath.com dharmpath