मप्र : प्रधानमंत्री आवास योजना में तेजी लाने को 100 सदस्यीय टीम तैनात

भोपाल, 21 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना में तेजी लाने के लिए राज्यस्तरीय नियंत्रण कक्ष के साथ 100 अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम तैनात की गई है। चार महीने बाद विधानसभा चुनाव होना है।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री गोपाल भार्गव ने मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास (ग्रामीण) योजना के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसी कड़ी में अपर मुख्य सचिव इकबाल सिह बैंस द्वारा विकास आयुक्त कार्यालय में राज्यस्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित कर 100 अधिकारियों-कर्मचारियों की टीम इस कार्य में लगाई गई है। यह टीम प्रतिदिन ग्रामीण विकास के एक हजार मैदानी कíमयों से प्रगति की जानकारी ले रही है। परिणामस्वरूप एक माह में 66 हजार से अधिक आवास तैयार कर हितग्राहियों को सौंपे जा चुके हैं।

अपर मुख्य सचिव इकबाल सिह द्वारा ग्रामीण विकास योजनाओं की निरंतर समीक्षा की जा रही है। उन्होंने विकास आयुक्त कार्यालय में पदस्थ सभी शाखा प्रमुख अािकारियों को भी निर्देश दिए हैं कि जिला और जनपद पंचायत स्तर के अािकारियों से सतत संपर्क में रहें। जिला स्तर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जरूरत के अनुसार कार्य की प्रगति की साप्ताहिक एवं पाक्षिक समीक्षा करें और मैदानी क्षेत्र का दौरा करें।

प्रधानमंत्री आवास (ग्रामीण) योजना की सतत निगरानी के लिए विकास आयुक्त कार्यालय के 93 अधिकारियों को तीन-तीन विकासखंड की जिम्मेदारी सौंप कर नोडल अधिकारी बनाया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493