नई दिल्ली, 21 अगस्त (आईएएनएस)। लेनोवो इंडिया ने मंगलवार को शैलेंद्र कात्याल को कार्यकारी निदेशक व इंडिया पीसी एवं स्मार्ट डिवाईस बिजनेस ग्रुप (पीसीएसडी) कंज्यूमर लीडर के रूप में नियुक्त करने की घोषणा की।
कात्याल बेंगलुरू स्थित लेनोवो इंडिया के प्रबंध निदेशक व सीईओ राहुल अग्रवाल को रिपोर्ट करेंगे।
अग्रवाल ने एक बयान में कहा, “उन्होंने अपने पहली कार्यावधि के दौरान संगठन में एक अहम भूमिका निभाई थी और वह ग्राहक व्यापार की नबज से भलीभांति वाकिफ हैं। यह नियुक्ति हमारी वृद्धि रणनीति के मकसद से की गई है क्योंकि हम पीसी बाजार में हमारी स्थिति को लगातार मजबूत कर रहे हैं।”
कात्याल ने विप्रो, मारिको और लेनोवो जैसे संस्थानों में नेतृत्व किया है, वह ग्राहक व्यापार के कई मार्गो पर सत्तत, फायदेमंद वृद्धि की ओर ध्यान केंद्रित करने के साथ-साथ एक अधिक ग्राहक केंद्रित संगठन का निर्माण करेंगे।
कात्याल ने कहा, “हम देश में हमारे लिए वृद्धि की अपार संभावनाएं देख रहे हैं। हम मजबूत प्रौद्योगिकी और नए उत्पाद बनाने की ओर अग्रसर हैं, जिसके कारण ही लेनोवो वैश्विक प्रौद्योगिकी दिग्गज के रूप में उभरा है।”
dharmpath.com dharmpath