एसएफए के 4 खिलाड़ी सब-जूनियर नेशनल्स टीम में शामिल

पणजी, 21 अगस्त (आईएएनएस)। वेदांता लिमिटेड सेसा फुटबाल अकादमी (एसएफए) ने मंगलवार को कहा कि उसके चार खिलाड़ी सब-जूनियर नेशनल्स प्रतियोगिता के लिए चुने गए हैं।

अकादमी ने एक बयान में कहा कि आर्यन सलुंके, तुकाराम गाड, हर्षित उपाध्याय और स्काइरोन बनार्ड सब-जूनियर नेशनल्स प्रतियोगिता के लिए चुने गए हैं।

सब जूनियर नेशनल्स का आयोजन इस महीने राजस्थान में होने हैं।

एसएफए के अध्यक्ष अनन्य अग्रवाल ने इस पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा, “मैं बेहद खुश हूं और माता-पिता की तरह गर्व महसूस करता हूं कि हमारे चार छात्र जूनियर नेशनल के लिए चुने गए हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493