फिल्म ‘गुमनामी बाबा’ की घोषणा को मिली अविश्वसनीय प्रतिक्रिया : सृजित मुखर्जी

मुंबई, 22 अगस्त (आईएएनएस)। फिल्मकार सृजित मुखर्जी ने जब से अपनी नई फिल्म ‘गुमनामी बाबा’ की घोषणा की है, इसे हर तरफ से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। बेशुमार प्रतिक्रिया मिलने से मुखर्जी बहुत खुश हैं। ‘गुमनामी बाबा’ को ‘नेताजी’ सुभाष चंद्र बोस माना जाता था।

मुखर्जी ने मंगलवार को ट्वीट किया, “आज तक किसी अन्य फिल्म की घोषणा के बाद उसे ऐसी प्रतिक्रिया नहीं मिली होगी। लोगों ने निजी शोध, मौजूदा अध्ययन की जानकारियों, किताबों, लेखों और स्कूली कार्यो से सहयोग करने का प्रस्ताव दिया है। एक इंसान आज भी देश के लिए कितना मायने रखता है।”

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक ने साथ ही कुछ किताबों की एक तस्वीर भी पोस्ट की है।

उन्होंने 18 अगस्त को फिल्म की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि इसके लिए वे अभिनेता प्रोसेनजित चटर्जी के साथ काम करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493