बहुमूल्य रिश्तों को बचाने के लिए ‘सॉरी’ बोल देते हैं करण

मुंबई, 22 अगस्त (आईएएनएस)। फिल्मकार करण जौहर ने बताया कि वह अपने बहुमूल्य और खास रिश्तों को बचाने के लिए क्षमा मांग लेते हैं।

करण ने ट्वीट किया, “खास रिश्तों को बचाने में मेरी पहली प्रतिक्रिया और मेरा आखिरी पड़ाव, सिंपल सॉरी। सॉरी बोलना बोल्ड स्टेप है, इसलिए अहंकार को खत्म करो बोल्ड बनो और सॉरी कहो।”

फिल्मकार इन दिनों रेडियो शो ‘कॉलिंग करण’ की मेजबानी में व्यस्त हैं, जहां वह जोड़ों के बीच प्यार के मुद्दों को हल करते हैं।

बॉलीवुड में करण ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’, ‘कलंक’ और ‘सिम्बा’ जैसी कई फिल्मों पर काम कर रहे हैं।

वह ‘तख्त’ का निर्देशन भी करेंगे। इसमें रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, आलिया भट्ट, अनिल कपूर, जाह्न्वी कपूर और भूमि पेडनेकर जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493