चिको ने सिलिगुड़ी में खोला एक्सक्लूसिव स्टोर

सिलिगुड़ी, 22 अगस्त (आईएएनएस)। बेबी केयर के वैश्विक ब्रांड इटली के चिको ने सिलिगुड़ी में अपना पहला एक्सक्लूसिव स्टोर वेगा सर्किल मॉल में खोला है, जहां बच्चों के कपड़े, जूते, पर्यटन सामान, नर्सिग, कॉस्मेटिक्स और खिलौनों की व्यापक रेंज उपलब्ध हैं। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

आर्टस्ना इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजेश वोहरा ने एक बयान में कहा, “सिलिगुड़ी में चिको स्टोर हमें देश के इस हिस्से में हमारी ब्रांड की उपस्थिति को मजबूती प्रदान करेगा। यहां के ग्राहक काफी विकसित हैं और अपने बच्चों को सर्वश्रेष्ठ देना चाहते हैं। चिको उनकी पैरेंटिंग यात्रा को और मजेदार और आसान बना देगा।”

बयान में कहा गया कि चिको स्टोर पर मिलने वाले उत्पादों में बच्चों के कपड़े और जूते प्रमुख है, जिन्हें इटली में डिजायन किया जाता है। सभी परिधान आधुनिक और स्टाइलिश दिखने के साथ ही आरामदेह हैं और प्राकृतिक फाइबर से बने हैं।

बयान में कहा गया है कि चिको के जूते हल्के, लचीले और फिजियोलॉजिकल इन-सोल वाले होते हैं, जो बच्चे के पांव के सही विकास में मदद करते हैं और उन्हें अधिकतम आराम मुहैया कराता है। चीको का नया वैश्विक फॉल विंटर 18 संग्रह अब सिलिगुड़ी के स्टोर में उपलब्ध है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493