केंद्र ने यूएई की सहायता पर क्यों रोक लगाई : केरल मंत्री

तिरुवनंतपुरम, 22 अगस्त (आईएएनएस)। केरल के वित्त मंत्री थॉमस इसाक ने बुधवार को कहा कि वह केंद्र सरकार द्वारा बाढ़ पीड़ितों के लिए संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की वित्तीय सहायता पर रोक लगाने को लेकर अचंभे में हैं जबकि सरकार ने खुद अभी तक केवल 600 करोड़ रुपये की ही सहायता दी है।

इसाक ने एनडीटीवी न्यूज चैनल से कहा, “हमने दो हजार करोड़ रुपये मांगे थे। उन्होंने (केंद्र) हमें केवल 600 करोड़ रुपये ही दिए। मुझे नहीं पता कि वे क्यों अन्य सरकारों की मदद को नकार रहे हैं।”

संयुक्त अरब अमीरात ने सदी की सबसे विनाशकारी बाढ़ की चपेट में आए केरल को 10 करोड़ डॉलर देने की घोषणा की हुई है। यूएई में हजारों केरलवासी काम करते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493