श्रीनगर, 22 अगस्त (आईएएनएस)। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में बुधवार को आतंकवादियों ने एक और पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी।
पुलिस ने कहा कि पुलवामा जिले के लौसवानी गांव में आतंकवादियों ने अपराह्न् में कांस्टेबल मुहम्मद याकूब पर गोलीबारी की।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “घायल पुलिसकर्मी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।”
बुधवार को ही इससे पहले शोपियां जिले के जज्रीपोरा गांव में आतंकवादियों ने एक अन्य पुलिसकर्मी की हत्या कर दी थी।
dharmpath.com dharmpath