टीवीएस मोटर केरल में मुफ्त सर्विस कैंप लगाएगी

चेन्नई, 22 अगस्त (आईएएनएस)। टीवीएस मोटर कंपनी लिमिटेड ने बुधवार को कहा कि वह अपने ग्राहकों के लिए केरल में 27 अगस्त से 3 सितंबर 2018 तक कैंप आयोजित करेगी। कंपनी ने अपने ग्राहकों से कहा कि यदि दोपहिया व तिपहिया वाहनों के इंजन बाढ़ से प्रभावित हों तो उन्हें रिस्टार्ट नहीं करें।

कंपनी ने एक बयान जारी कर कहा कि वह केरल में अपने सभी डीलर और अधिकृत सेवा बिक्री केंद्रों पर बाढ़ से प्रभावित टीवीएस ब्रांड के दोपहिया व तिपहिया वाहनों की जांच और मरम्मत के लिए सर्विस कैंप लगाएगी। इसमें श्रम लागत व इंजन ऑयल की सेवा मुफ्त होगी।

कंपनी ने कहा कि वह केरल में सभी टीवीएस ग्राहकों के लिए पर्याप्त अतिरिक्त कलपुर्जे की उपलब्धता सुनिश्चित करेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493