कोच्चि, 22 अगस्त (आईएएनएस)। कोच्चि अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा 29 अगस्त से फिर से खुलेगा। बुधवार को इसकी घोषणा की गई।
बाढ़ के कारण इसे 15 अगस्त को बंद कर दिया गया था।
हवाईअड्डा प्रबंधन ने पहले कहा था कि 26 अगस्त से हवाईअड्डा खोल दिया जाएगा।
अधिकारियों ने कहा कि हवाईअड्डे को खोलने की तारीख को तीन दिन बढ़ाया गया क्योंकि केरल में सदी की सबसे विनाशकारी बाढ़ से 90 प्रतिशत तक कर्मचारी प्रभावित हुए हैं और उन्हें काम पर लौटने के लिए वक्त की जरूरत है।
हवाईअड्डे को पहले नौ अगस्त को कुछ घंटों के लिए बंद किया गया था और उसके बाद यह 15 अगस्त से बंद था। कोच्चि हवाईअड्डा केरल के तीन हवाईअड्डों में से एक है और साथ ही सबसे व्यस्त हवाईअड्डा भी है।
dharmpath.com dharmpath