वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप नैयर का निधन

नई दिल्ली, 23 अगस्त (आईएएनएस)। वरिष्ठ पत्रकार और लेखक कुलदीप नैयर का यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 95 वर्ष के थे।

उनके परिवार ने गुरुवार को उनके निधन की पुष्टि की।

नैयर ने रात 12.30 बजे एस्कॉर्ट्स अस्पताल में आखिरी सांस ली। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार दोपहर एक बजे किया जाएगा।

मानवाधिकार कार्यकर्ता रहे नैयर 1990 में ब्रिटेन में भारत के उच्चायुक्त भी रह चुके हैं और उन्हें राज्यसभा के लिए भी नामित किया गया था।

स्तंभकार नैयर ने ‘बियॉन्ड द लाइन्स’ और ‘इंडिया आफ्टर नेहरू’ सहित कई किताबें भी लिखी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493